राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे जोधपुर, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

0
475

जोधपुर, 6 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दो दिवसीय जोधपुर प्रवास के गुरुवार काे जोधपुर पहुंचे। वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बारह बजे जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे है।

उनके जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह, आईजी (रेंज) विकास कुमार,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, डीसीपी आलोक श्रीवास्तव सहित अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

राज्यपाल शाम 7.50 बजे उम्मेद भवन पैलेस के लिए प्रस्थान करेंगे जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र के विवाह समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि 8.30 बजे वे पुन: सर्किट हाउस पहुंचकर और रात्रि विश्राम जोधपुर सर्किट हाउस ही करेंगे। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे राज्य विमान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here