Mon, Mar 30, 2026
23 C
Gurgaon

प्रेमिका को पुणे भगा ले गया युवक, परिजनों ने वापस बुला कर की धुनाई

रामगढ़, 6 मार्च (हि.स.)। प्यार में दीवाने हुए युवक और युवती रामगढ़ से भाग कर पुणे पहुंच गए थे। लेकिन उनके परिजनों ने प्यार का भूत बड़ी फिल्मी तरीके से उतारा। युवक के परिवार वाले पहले पुणे पहुंचे और फ्लाइट से प्रेमी युगल को रामगढ़ ले आए। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही लड़की को छोड़कर चले गए। अब अपने प्रेमी को दुबारा पाने के लिए प्रेमिका थाने का चक्कर लगा रही है। गुरुवार को पीड़िता रामगढ़ महिला थाने पहुंची। अब इस पूरे मामले की जांच रामगढ़ पुलिस कर रही है। महिला थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रंथु राम ने बताया कि पूरे मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने थाने के बाहर मीडिया से बात की और पूरी आप बीती सुनाई। उसने बताया कि वह 24 साल की है और वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला तीन नंबर की रहने वाली है। उसे बोकारो थर्मल निवासी 25 वर्षीय अमरजीत के साथ प्रेम हुआ था। अमरजीत ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया। दाे मार्च को वे लोग रामगढ़ से निकलकर पुणे के लिए रवाना हो गए। चार मार्च को जैसे ही वे लोग पुणे पहुंचे अमरजीत के परिजन भी शाम में पुणे पहुंच गए। वहीं से तत्काल फ्लाइट बुक की और प्रेमी युगल को रांची एयरपोर्ट ले आया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अमरजीत की पिटाई शुरू हो गई। वे लोग लड़के को लेकर अपने घर चले गए। लड़की को रामगढ़ में सड़क के किनारे छोड़ दिया। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर बुलाया और घर पहुंची।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories