Tue, Feb 17, 2026
28 C
Gurgaon

हिसार : पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली, दाे काबू

शेखपुरा व ढाणी पुरियां में हवाई फायर करने के आरोपी दबोचेक्राइम ब्रांच ने घेरा तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दी फायरिंगहिसार, 7 मार्च (हि.स.)। हांसी क्षेत्र में पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने दोनाें बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। देर रात हुई इस फायरिंग के बाद पकड़े गए बदमाशों की पहचान हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी रवि व इन्द्र सैनी के रूप में हुई है।हांसी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने 10 दिन पहले शेखपुरा व ढाणी पुरिया में हत्या प्रयास के लिए फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही थी और गुरुवार रात को पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने ऑपरेशन किया और दो बदमाश पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा व चार जिंदा रौंद 32 बोर, एक जिंदा रौंद 315 बोर बरामद करके कब्जे में लिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हांसी पुलिस क्राइम ब्रांच टीम 10 दिन पहले शेखपुरा व ढाणी पुरियां में घरों के बाहर हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश में थी। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव शेखपुरा व ढाणी पुरिया फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी आरपीएस स्कूल के पास खेत में बने एक खंडहर कमरे में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच खंडहर कमरों में आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया। दोनों को अपने आपको को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी रवि के पैर में गोली लग गई व जिसके बाद दोनों को काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बास थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। मामले में अभी जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रवि के खिलाफ हत्या प्रयास का एक, आर्म्स एक्ट के दो, चोरी का एक तथा एक मुकदमा परिजन एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह आरोपी इंद्र के खिलाफ एक एक्साइज एक्ट व दो आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories