डंपर ने चार लोगों को कुचला, तीन की मौत

बाड़मेर, 8 मार्च (हि.स.)। जिले के धोरीमन्ना थाने के लूखू भाखरी गांव के पास शुक्रवार रात पत्थरों से भरे डंपर ने सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी और पोता है।

गुड़ामालानी डीएसपी सुखराम विश्नोई ने बताया कि जहां ये हादसा हुआ वह नेशनल हाईवे-68 है, जो कांडला पोर्ट से पंजाब की तरफ जाता है।

लुखु भाखरी गांव के पास ही इन लोगों का खेत है। ये सभी किसान परिवार से है। रात को ये खेत से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पत्थर से भरे डंपर ने नाथाराम पुत्र कानाराम (65), टिमू देवी पत्नी नाथाराम (60) और इनके 10 साल के पोते नरेश को कुचल दिया।

हादसा घर से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। वहीं शव सड़क पर बिखर गए थे।

हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। डीएसपी सुखराम विश्नोई और थानाधिकारी बगडुराम लोगों से समझाइश करने पहुंचे। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां उसे खड़ा कर फरार हो गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories