अलीगढ़ विश्वविद्यालय किसी मजहब की जागीर नहीं: राकेश त्रिपाठी

0
273

लखनऊ, 8 मार्च, (हि. स.)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी इस बार होली खेली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रसन्नता जतायी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश​ त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। एएमयू किसी मजहब की जागीर नहीं हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।भारत सरकार के पैसे से चलता है। टैक्सपेयर के पैसे से चलता है। वह किसी मजहब की जागीर नहीं हो सकता। फिर भी लम्बे समय से अ​लीगढ़ विश्वविद्यालय में होली पर प्रतिबंध रहा। आज मोदी-योगी की सरकार है तो परिवर्तन हो रहा है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय में लोग रंगों से होली खेल सकेंगे। एक साथ मिलजुल कर एक रंग में रंगे जा सकेंगे। लेकिन यह सब मोदी-योगी के रहते हुआ है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग होली को बदरंग करने में लगे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली ना मनाए जाने पर सेकुलर जमात क्यों चुप रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here