बदमाशों ने पुलिस की बोलेरो को मारी टक्कर, हैड कॉन्स्टेबल की मौत

0
314

नागौर, 8 मार्च (हि.स.)। जायल थाना क्षेत्र के खिंयाला रोड पर शुक्रवार देर रात फॉर्च्युनर कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में एक हैड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई।

थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस की डायल 112 बोलेरो गाड़ी गश्त कर रही थी।

इसमें एक हैड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल थे। खिंयाला रोड पर जाट हॉस्टल के सामने एक फॉर्च्युनर गाड़ी खड़ी थी। गश्त टीम को शक हुआ तो उसे रुकवाने की कोशिश की।

पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।

वर्मा ने बताया कि हादसे में हैड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम का निधन हो गया। प्रहलाद राम कुचेरा थाना इलाके के रुपाथल गांव के रहने वाले थे। जबकि कॉन्स्टेबल महेश मीणा और रामगोपाल घायल हो गए।

गाड़ी पलटने के बाद दोनों घायल बाहर निकले और प्रहलाद राम को बाहर निकाला। हैड कॉन्स्टेबल के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। टक्कर के कुछ मिनट बाद पुलिस की गाड़ी में आग भी लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here