Thu, Mar 12, 2026
32 C
Gurgaon

संसद ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी गई। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट की शानदार विजय का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से समूचे देश में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर सदन में सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

उधर, राज्यसभा में भी भारतीय क्रिकेट टीम को इस महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई दी गई। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि आज मैं सदन में शामिल होकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के लिए बधाई देता हूं। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है। दुबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर हमारी टीम ने भारत के लिए तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब सुरक्षित किया। यह एक असाधारण उपलब्धि है। इस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। यह जीत हमारे क्रिकेटरों के समर्पण, कड़ी मेहन और टीम खेल भावना का प्रमाण है। राज्यसभा में भी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय टीम को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories