Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

शिमला: होमस्टे में पर्यटक बनकर रुके दो युवक चिट्टे की तस्करी में गिरफ्तार, नकदी बरामद

शिमला, 11 मार्च (हि.स.)। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं और पर्यटक बनकर शिमला के एक होमस्टे में रुके हुए थे। पुलिस ने उनके पास से 4.32 ग्राम चिट्टा और 35,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 मार्च की शाम गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि छोटा शिमला के मेहली-जुंगा रोड स्थित एक होमस्टे के कमरा नंबर-1 में ठहरे दो युवक चिट्टे की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और तलाशी के दौरान 4.32 ग्राम चिट्टा और 35,700 रुपये नकद बरामद किए। नकदी गिनने पर 500 रुपये के 70 नोट, 200 रुपये के 2 नोट और 100 रुपये के 3 नोट मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना (30) पुत्र इंद्रजीत खुराना और राजकुमार (19) पुत्र लखवीर सिंह, दोनों निवासी जिला फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चार-पांच दिनों से होमस्टे में ठहरे हुए थे और पर्यटक होने का नाटक कर नशे की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के होटलों और होमस्टे पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि बाहरी पर्यटकों की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि शिमला पुलिस ने हाल ही में चिट्टे की तस्करी से जुड़े कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक चिट्टे का व्यापार अब डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से भी संचालित किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत सूचना दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories