श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 13 मार्च को संध्‍या आरती के पश्‍चात होगा होलिका दहन

0
309

उज्जैन, 11 मार्च (हि.स.)। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 13 मार्च होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर जी को हर्बल गुलाल व परंपरानुसार शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। सायं आरती के पश्‍चात श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रांगण में ओम्कारेश्वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्‍चात होलिका दहन किया जावेगा।

14 मार्च धुलण्डी को प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर को मंदिर से पुजारी- पुरोहितों द्वारा हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा।

परम्‍परानुसार होगा आरतियों के समय में परिवर्तन

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि, 15 मार्च 2025 से परम्‍परानुसार ज्‍योर्तिलिंग श्री महाकालेश्‍वर भगवान की आरतियों के समय में चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।

प्रथम भस्‍मार्ती – प्रा‍त: 04:00 से 06:00 बजे तक

द्वितीय दद्योदक आरती- प्रा‍त: 07:00 से 07:45 बजे तक

तृतीय भोग आरती- प्रा‍त: 10:00 से 10:45 बजे तक,

चतुर्थ संध्‍या पूजन- सायं 05:00 से 05:45 बजे तक,

पंचम संध्‍या आरती- सायं 07:00 से 07:45 बजे

शयन आरती-रात्रि 10:30 ये 11:00 बजे तक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here