Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

मध्‍य प्रदेश में सूरज की तपिश से बढ़ा पारा, 39 डिग्री पहुंचा तापमान, भोपाल, इंदौर-उज्जैन सबसे ज्यादा गर्म

भोपाल, 12 मार्च (हि.स.)। मार्च महीने में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण अधिकांश जिलों में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहे। जबकि नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में भी तापमान बढ़ गया। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को इंदौर संभाग का धार शहर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी-सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में पारा 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रात में पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन सबसे गर्म हैं। यहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा। जबलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज बुधवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी पारा बढ़ा रहेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में मार्च की शुरूआत में बर्फीली हवा चलने से कड़ाके की ठंड पड़ी। इससे भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बर्फीली हवा का असर अब नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories