सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिला पाकिस्तानी झंडे और नाम वाला गुब्बारा

0
485

जम्मू, 12 मार्च (हि.स.)। जम्मू संभाग के सांबा जिले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के भारतीय हिस्से में पाकिस्तानी झंडे और नाम वाला एक गुब्बारा मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले के घगवाल सेक्टर के पलौना गांव में सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा मिला, जिससे हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि गुब्बारे पर पाकिस्तान का नाम और झंडे का निशान था। यह गुब्बारा गांव की एक महिला को खेतों में मिला। महिला ने तुरंत स्थानीय लोगों और घगवाल पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को जब्त कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। इससे पहले भी सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here