Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में ट्रक से टकराई बस, दाे की मौत

जयपुर, 12 मार्च (हि.स.)। डूंगरपुर से करीब चालीस किलाेमीटर दूर बिछीवाड़ा इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक खड़े ट्रक से प्राइवेट बस टकरा गई। हादसे में दाे बस यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह यात्री घायल हैं। दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे-48 पर हुए इस हादसे में मृतक श्रावस्ती, उत्तरप्रदेश और भीलवाड़ा के रहने वाले युवक हैं। बस राजकोट, गुजरात से बहराइच, उत्तरप्रदेश जा रही थी। घायलों को डूंगरपुर के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बिछीवाड़ा के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि बस राजकोट से उत्तरप्रदेश जा रही थी। सुबह बिछीवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर बौखला गांव के पास बस, हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। सुबह का समय होने के कारण सारे पैसेंजर सो रहे थे। हादसे के बाद तेज धमाका हुआ और बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला निवासी गिरजेश कुमार (23) पुत्र बालक राम और भीलवाड़ा के कटेरा निवासी भरत (20) पुत्र धर्माजी की मौके पर ही मौत हो गई। बस दुर्घटना में सुरेश पुत्र सुमाजी गुर्जर मांडल भीलवाड़ा, गोविंद पुत्र डोलाजी पटेल निवासी शिशोद बिछीवाड़ा सहित बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories