Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

उत्तर प्रदेश में होली पर 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को मिली रसाई गैस सब्सिडी

लखनऊ, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व के अवसर पर बुधवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को 1,890 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रदेश के हर जिले में सब्सिडी वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए इस अभियान को मोदी ने 2016 में शुरू किया। इस अभियान के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को इसका लाभ प्राप्त हुआ। उन्हें फ्री में रसोई गैस कनेक्शन मिले। प्रदेश में लगभग दो करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हुए। हम लोगों ने 2022 के चुनाव में वादा किया था कि फिर से सरकार बनने पर दीपावली और होली पर फ्री में सिलेंडर दिया जाएगा। मुझे प्रसन्नता है कि होली के पहले यह एक उपहार आप सबको मिल रहा है। होली के साथ रमजान भी है। दोनों लोग इसका लाभ पाएंगे।

पहले क्या होता था, कनेक्शन ही नहीं मिल पाता था। 20 से 30 हजार रुपये घूस देना पड़ता था। उसके बाद भी रसोई गैस नहीं मिलती थी। पर्व और त्योहारों के समय तो बड़ी किल्लत होती थी। उन्होंने कहा कि माताओं की आंखों को बचाने के लिए इस योजना की बड़ी भूमिका है। बिना किसी भेदभाव के कोई भी इस योजना का लाभ पा सकता है। प्रदेश भर के सभी लाभार्थियों को जिन्हें पैसा भेजा जा रहा है, उन्हें बधाई देता हूं। प्रदेश में 80 हजार राशन कोटे की दुकान है। पहले राशन नहीं मिलता था। अब सबको मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार बनती है तो वह गरीबों की सरकार होती है। जब सपा की सरकार बनती है तो सैफई में बॉलीवुड के कलाकारों को बुलाकर नाच देखते हैं। एक-एक गाड़ी में 10-10 बंदूक वाले घूम रहे थे। अब कोई नहीं घूमता।इस मौके पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories