समाज कल्याण अधिकारी पर लगा वसूली का आरोप, मंत्री ने दिया जांच का आदेश

लखनऊ, 12 मार्च (हि.स.)। अमेठी जिले में तैनात जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पर विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद ने रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक को मौके पर भेजकर जांच करवाने का आदेश निदेशक कुमार प्रशांत को दिया है।

बाबू गोकुल प्रसाद ने एक पत्र जिलाधिकारी को दिए था। उनका आरोप है कि 26 दिसम्बर 2024 को समाज कल्याण अधिकारी ने अपने चैंबर में बुलाया और बल पूर्वक मोबाइल लेकर फोन-पे का पासवर्ड लेकर अपनी पत्नी डॉ. अंजू शुक्ल के खाते में 40 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर दिये। बाबू ने अपनी शिकायत में रुपये के लेनदेन का एक साक्ष्य भी दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण मंत्री ने जांच के आदेश देते हुए 20 मार्च तक रिपोर्ट से अवगत कराने का आदेश विभागीय निदेशक काे दिए हैं।

मंत्री असीम अरुण ने बुधवार काे बताया कि प्रदेश सरकार ज़ीरो टोलरेंस के तहत भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार प्रहार कर रही है। विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जांच के बाद दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories