Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

साइबर ठगी : पैसा कमाने का लालच देकर 1.64 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

फतेहाबाद, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव बनगांव में एक युवक के साइबर ठगों का शिकार होने का समाचार है। ठगों ने उसे टास्क पूरा करने और पैसा कमाने का लालच देकर उससे 1 लाख 64 हजार रुपये हड़प लिए। इस बारे में पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बनगांव निवासी राजेश कुमार ने बुधवार काे कहा कि वह खेतीबाड़ी करता है। गत दिवस उसके फोन पर टेलीग्राम ऐप से मैसेज आया कि अगर उसने पार्ट टाईम सोशल मीडिया एजेंट के तौर पर काम करना है तो उसे अपनी पर्सनल डिटेल भेज दे। इसमें उसे फोटो व वीडियो लाइक करनी है और उसे प्रति लाइक 10 रुपये मिलेंगे। इस पर उसने अपनी पर्सनल डिटेल उक्त ग्रुप में भेज दी। इसके बाद उसे बैंक डिटेल भी डालने को कहा तो उसने यह डिटेल भी भेज दी। इसके बाद उसके पास फोटो आई, जिसको उसने लाइक कर दिया। इसके बाद 10 रुपये प्रति लाइक के हिसाब से 200 रुपये आ गए। अगले दिन उसे टास्क दिया कि उसने एक खाते में 1 हजार रुपये डालने है। टास्क पूरा होने पर उसे 1300 रुपये मिलेंगे। इस पर उसने पैसे ट्रांसफर किए तो उसके पास 1300 रुपये आ गए। इसके बाद उसे 3 हजार ट्रांसफर करने और 3900 रुपये की मिलने की बात कही। ठगों ने उसको पार्ट टाइम जॉब करने और अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया। इसके बाद ठगों के कहे अनुसार उसने पहले 30 हजार रुपये भेज दिए। इसी तरह आरोपियों ने उसे बातों में फंसाकर कुल 1 लाख 64 हजार रुपये हड़प लिए। इस पर जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories