Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

गोबर के गुलाल से होगी गौ भक्तों की होली

लखनऊ, 12 मार्च(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधि गौ सेवा के गौ भक्तों की होली इस बार गोबर के गुलाल से होगी। गोबर के गुलाल का निर्माण अयोध्या के गौ सेवा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र द्वारा किया गया है। इस गुलाल को लखनऊ सहित कई जनपदों में गौ भक्तों को भेजा गया है। गौ भक्तों की होली में रंग, अबीर के साथ गोबर की गुलाल जुड़ने से यह होली स्पेशल हो गयी है।

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गोबर के गुलाल का होली पर उपयोग कर तन, मन और जीवन को पावन बनाया जा सकेगा। गोबर का गुलाल बनाने में एक माह का वक्त लगा है। इसे गौ भक्तों को उनकी मांग पर भेजा गया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी रविकांत ने बताया कि गोबर के गुलाल का उपयोग सूखी होली खेलने के लिए करेगें। यह गुलाल दूसरे गुलाल जैसे ही दिखता है और इससे गुलाल की महक भी आती है। पांच रंग के गुलाल उन्होंने खरीदे हैं। होली पर गले मिलने की रस्म के वक्त इसका पूरा परिवार भरपूर उपयोग करेगा।

— प्राकृतिक तरीके से बन रहा गोबर गुलाल

देश में गोबर की कमी नहीं होने के कारण इसका उपयोग करने की योजना राजेन्द्र ने बनायी। गोबर के गणेश लक्ष्मी, दीपक, मूर्तियों का निर्माण करने के बाद गोबर को धूप में सुखा कर इसके महीन चूर्ण को प्राकृतिक तरीके से गुलाल के रूप में बनाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories