प्रदेश का बढ़ा तापमान, कई ज‍िलों के ल‍िए येलो अलर्ट जारी

0
327
Loo Lagne Par Kya Kare in Hindi लू लगने पर क्या करे

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 13 जिलों में तेज गर्मी की चेतावनी दी है। आज शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज हीट-वेव जैसी स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गया है। रायपुर में आज होली के दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

वहीं प्रदेश में सबसे कम गुरुवार रात का तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, जांजगीर चांपा, कोरबा, महासमुुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में लू की चेतावनी जारी की है। इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here