Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

मुरादाबाद : चौरासी घंटा मंदिर एवं हाथी वाले मंदिर से मनमोहक झांकियों संग निकली शोभायात्राएं

मुरादाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद में शुक्रवार को दुल्हैंडी पर चौरासी घंटा मंदिर एवं कानून गोयान हाथी वाले मंदिर से मनमोहक झांकियां के साथ शोभायात्राएं निकाली गई। इनमें शामिल झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ चलते रंग के ठेले से लोगों पर रंग की बौछार होती रही। ढोल और बैंड पर युवा नृत्य करते रहे।

मीडिया प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया यह शोभायात्राएं यात्रा 66 वर्षों से लगातार निकल रही है।

चौरासी घंटा मंदिर से निकाली गई हिंदू मंडल किसरौल शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल ने किया। नृत्य करते कलाकार, राधा-कृष्ण, भगवान शिव आदि की झांकियां आकर्षित करती रहीं। शोभायात्रा चौरासी घंटा मंदिर से आरंभ होकर थाना नागफनी, वापस चौरासी घंटा, दीवान का बाजार, एस कुमार का चैराहा होते हुए मंडी चैक पहुंचीं। उधर कानून गोयान की शोभायात्रा भी मंडी चौक आ गई। यहां से दोनों शोभायात्रा एक हो गईं। आगे हिंदू मंडल किसरौल और पीछे कानून गोयान की यात्रा चलती रही। बारादरी पहुंचकर कानून गोयान की यात्रा को विश्राम दिया गया। जबकि हिंदू मंडल किसरौल की यात्रा डिप्टी गंज,बंगला गांव, दौलत बाग और थाना नागफनी होते हुए चैरासी घंटा पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक, सदर कोतवाली क्षेत्राधिकारी सुनीता ढहिया, सदर इंस्पेक्टर कोतवाली, थाना नागफनी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार गुप्ता, सत्यदेव शर्मा, दीपेंद्र भटनागर, अतुल सोती, अरविंद अग्रवाल, आशीष त्रिवेदी, जगदंबा प्रसाद वशिष्ठ, विपिन गुप्ता, राजेश शर्मा, विशाल शर्मा, गौरव गौतम आदि का सहयोग रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories