होली के मौके पर पारंपरिक कार्यक्रम में नाचते-नाचते सरपंच की मौत

राजसमंद, 14 मार्च (हि.स.)। चारभुजा के कसार गांव में गुरुवार रात होली के अवसर पर आदिवासी गेर नृत्य करते एक सरपंच की हार्टअटैक से मौत हो गई। पारंपरिक डांस में सरपंच ग्रामीणों के साथ डांस करते-करते अचानक सिर के बल गिर गए।

उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें होश नहीं आया। हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने विकास दवे (53) को मृत घोषित कर दिया।

सरपंच के परिवार के करीबी विजय शर्मा ने बताया कि सेवंत्री सरपंच विकास दवे गेर डांस में शामिल होने के दौरान बिल्कुल ठीक थे। इस दौरान वे हंस भी रहे थे और पूरे उत्साह के साथ डांस कर रहे थे।

डांस के दौरान उन्होंने दो राउंड भी आराम से पूरे कर लिए थे। इस दौरान उनके चेहरे पर कोई थकावट भी नहीं थे। तीसरा राउंड जैसे ही शुरू हुआ सरपंच अचानक गिर गए और बेहोश हो गए।

डांस कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें पानी पिलाने की भी कोशिश की। एक रिटायर्ड कंपाउंडर ने सीपीआर देकर होश में लाने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी आंख नहीं खुली।

विकास दवे को बेहोशी की हालत में ग्रामीण चारभुजा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें होश में लाने की काफी कोशिश की। यहां से उन्हें राजसमंद हॉस्पिटल रेफर किया गया।

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास दवे मूल रुप से कसार गांव के ही रहने वाले थे। वे लगातार 10 साल से सेवंत्री के सरपंच थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा-बेटी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories