Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

मुखिया के घर भोज के दौरान खेली गई खूनी होली,एक की मौत तीन गंभीर

पूर्वी चंपारण,15 मार्च(हि.स.)। जिले में एक मुखिया के आवास पर खूनी होली खेली गई।जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद के चलते मुखिया के दरवाजे पर होली के अवसर पर आयोजित भोज में जमकर चाकूबाजी हुई। इस चाकूबाजी में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखिया सहित दर्जनो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत में शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।बताया गया कि बखरी पंचायत के मुखिया जगरनाथ राय के घर पर होली का भोज चल रहा था,जहाँ पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक शिवपूजन राय के पुत्र रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया जगरनाथ राय समेत 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है,जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना मुखिया जगरनाथ राय व पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र राय के बीच पूर्व के विवाद से जुड़ा है। होली के भोज के दौरान एकबार फिर दो पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ,जो खूनी झड़प में बदल गया। जिसमे एक की मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओ पर जाँच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories