बलिया में पुलिस की फूलों वाली होली में एसपी ने जमाया रंग

0
325

बलिया, 15 मार्च (हि.स.)। जिले के अधिकांश हिस्सों में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाने के बाद पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने शनिवार को जमकर होली खेली। फूलों और गुलाल वाली इस होली में पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह भी थिरके और मातहतों का हौसला बढ़ाया।

पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में दोनों अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा व कृपाशंकर, सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों मौजूदगी में खेली गयी होली का रंग देखने लायक था। पुलिस विभाग के इस होली मिलन समारोह में हर्षोल्लास चरम पर था। सभी ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया और गले मिले। होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने डांस भी किया। इसमें एसपी ने बखूबी साथ दिया। अपने अधिकारी के साथ होली खेलने वालों में पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी थे। सबके साथ फूलों व रंग गुलाल लगाकर हाेली खेली गयी। सब एक दूसरे काे गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह के दौरान सभी को जलपान भी कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here