मप्रः मुख्यमंत्री आज मादा चीता गामिनी को उसके चार शावकों के साथ कूनो के खजूरी पर्यटन जोन में करेंगे रिलीज

0
385

भोपाल , 17 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क चीतों के आगमन के बाद पर्यटन का केन्द्र बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी को उसके दो नर और दो मादा शावकों के साथ कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन के जंगल में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि “कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ खुले जंगल में छोड़ी जाएगी। सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु संकल्पित है।”

गौरतलब है कि मादा चीता गामिनी दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से मार्च 2024 में कूनो नेशनल पार्क आई गई थी। उसने 10 मार्च, 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो शावकों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here