Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

तेजेंद्र ढुल बने लगातार दूसरी बार बने जींद जिला भाजपा जिलाध्यक्ष

जींद, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर तेजेंद्र ढुल को लगातार दूसरी बार जींद जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की तरफ से सोमवार को इस संबंध में ऐलान किया गया। भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी, नरेंद्र पहल, डा. पुष्पा तायल सहित 21 नेताओं ने आवेदन किया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद राजू मोर की जगह तिजेंद्र ढुल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल में भाजपा ने जींद जिले की पांच में से चार विधानसभा सीट जीती। वहीं जुलाना नगरपालिका चुनाव में भाजपा का ही चेयरमैन बना है।

विधानसभा और नगर पालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का पार्टी ने उन्हें इनाम दिया है। रविवार को जिला संगठन चुनाव अधिकारी कविता जैन और जिला प्रभारी मदन गोयल की उपस्थिति में नामांकन लिए गए थे। जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने कहा कि उन्होंने दोबारा से जिलाध्यक्ष बनने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया था। भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में काम करना बड़े सम्मान की बात है। संगठन का जो फैसला है, उस पर खरा उतरने व संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर तेजेंद्र ढुल को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories