दुष्यन्त भट्ट फिर बने पानीपत के जिला अध्यक्ष

0
348

पानीपत, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर से दुष्यंत भट्‌ट को जिला पानीपत की कमान सौंपी है। सोमवार को पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया। रविवार को हुए नामांकन में 28 आवेदन हुए। जांच के बाद पैनल में 4 नाम ही रखे गए थे। जिनमें मौजूदा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अलावा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, जिला सचिव रहे रविंद्र भाटिया और महिला मोर्चा से जुड़ीं सुनीता गोयल का नाम शामिल किए गए थे। इनमें मौजूदा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। करीब एक साल पहले ही दुष्यंत भट्ट को पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद तीन जनवरी 2024 को भट्ट जिलाध्यक्ष बने। भट्ट पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की गुड बुक में शामिल हैं व सीनियर डिप्टी मेयर भी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here