महिला ने बनाया साइबर ठगी का शिकार : शेयर बाजार में इनवेस्ट के नाम पर 10 लाख से अधिक ठगे

0
454

जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 10.42 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडित को काफी समय से इंवेस्ट के नाम पर गोलमोल किया जा रहा था। आखिरकार पीड़ित व्यक्ति ने अब पुलिस की शरण लेकर एक महिला को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है।

चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि थाने में सेक्टर 17 में रहने वाले कुलदीप शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मीरा पटेल नाम की एक महिला ने ऑनलाइन शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर झांसे में लिया। उससे शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर 10 लाख 42 हजार से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। इसको लेकर अब थाने में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अनुसार काफी समय से उसे इंवेस्ट के नाम पर पैसे ऐंठे गए है। मगर जब मुनाफा देने की बात आई तो महिला मीरा पटेल और उसके साथ टालमटोल जवाब देते रहे। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। इसमें विस्तृत जांच की जा रही है। सनद रहे कि पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पूर्व में भी कृष्णा नगर क्षेत्र के एक डॉक्टर के साथ 62 लाख की ठगी कर ली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here