Fri, Feb 27, 2026
31 C
Gurgaon

दिल्ली,एनसीआर में सक्रिय तीन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मंगलवार की देर रात लोनी पुश्ते पर मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि यह तीनों अपराधी दिल्ली में एनसीआर में सक्रिय थे तथा लूट, डकैती चैन लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल आरोपियों में कासिम विहार निवासी आफताब,खुशहाल पार्क निवासी राशिद है जबकि तीसरा आरोपी अमीर है। जो राजधानी एनक्लेव राम पार्क का निवासी है। उन्होंने बताया कि ट्रोनिका सिटी पुलिस रात्रि में ठोकर नम्बर 8 पुस्ता रोड के पास चैकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो यह रुके नहीं बल्कि तेजी से मोटरसाइकिल को आगे बढ़ते हुए भागने लगे लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल कुछ ही दूरी पर जाकर फिसल गई और यह तीनों गिर गए। इसी दौरान दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें आफताब व राशिद घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटे हुए 06 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक एवं 02 अदद अवैध तमंचे 315 बोर जिंदा ब खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

तीनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन पर लूट,चोरी डकैती आदि के अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories