Thu, Feb 26, 2026
27.8 C
Gurgaon

एनआईए का जम्मू-कश्मीर में 12 से अधिक स्थानों पर छापा

जम्मू, 19 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह जम्मू-कश्मीर में 12 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हाल ही में हुए हमलों की चल रही जांच से जुड़ी है। जम्मू के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से कई लोगों पर प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों की नई शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े होने का संदेह है। एनआईए इस बात की जांच कर रही है कि यह आतंकवादी किस तरह से घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे थे और भारतीय क्षेत्र के अंदर आतंकवादी गतिविधियों में मदद कर रहे थे। एनआईए ने 24 अक्टूबर, 2024 को मामला दर्ज किया था। यह मामला लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सक्रिय आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के जरिए घुसपैठ के बारे में खुफिया जानकारी पर आधारित था। जांच में पता चला है कि जम्मू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ओजीडब्ल्यू और अन्य आतंकी सहयोगी इन घुसपैठियों को रसद, आश्रय और वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories