Wed, Feb 25, 2026
27 C
Gurgaon

आयशा जुल्का ने किया खुलासा, सलमान खान ने बचाई थी उनकी जान

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शामिल रहीं। उस समय फिल्म सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल बहुत सख्त नहीं थे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में हैरान करने वाली घटना शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘कुर्बान’ की शूटिंग के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति में वह अपनी जान से हाथ धो सकती थीं, लेकिन सलमान खान ने सही समय पर आकर उनकी जान बचाई थी।

अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और सलमान रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। अचानक एक रेलगाड़ी तेज़ गति से उनकी ओर आने लगी। हालांकि, सलमान ने फुर्ती दिखाई और आयशा जुल्का को अपनी ओर खींच लिया। आयशा जुल्का ने विस्तार से बताया कि नब्बे के दशक में सेट पर वॉकी-टॉकी नहीं हुआ करते थे। ऐसी स्थितियों में लोग या तो ऊंची आवाज में निर्देश देते हैं या फिर आदेश देने के लिए हरी झंडा लहराते थे। आयशा के मुताबिक, वे दोनों इगतपुरी में रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि उस समय उस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आएगी।

आयशा जुल्का ने आगे कहा, “मैं ट्रैक पर डांस कर रही थी और कैमरामैन ने कैमरा लगाया हुआ था, लेकिन मुझसे पहले सलमान को डांस करना था और जब सलमान का हिस्सा खत्म हुआ और मैं डांस करने आई तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन बहुत नजदीक आ गई थी, लेकिन सलमान ने मुझे तुरंत अपनी ओर खींच लिया और मेरी जान बचाई।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म ‘कुर्बान’ आयशा जुल्का की पहली हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं। उन्होंने रियलिटी शो और ओटीटी में भी काम किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories