Wed, Feb 25, 2026
17 C
Gurgaon

कोलकाता हवाईअड्डे पर तैनात किए गए तीन नए एयरफील्ड क्रैश फायर टेंडर

कोलकाता, 19 मार्च (हि. स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अग्निशमन क्षमता को मजबूत करने के लिए तीन नए एयरफील्ड क्रैश फायर टेंडर (एसीएफटी) तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डा निदेशक प्रभात रंजन बेउरिया ने मंगलवार को इन अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दुबई में निर्मित ये अग्निशमन वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और सिर्फ 35 सेकंड में शून्य से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं। इनका कुल वजन 39 टन है। प्रत्येक वाहन में 10 हजार लीटर पानी, एक हजार 300 लीटर फोम और 250 किलोग्राम ड्राई केमिकल पाउडर (डीसीपी) की क्षमता है, जिससे जेट ईंधन से लगी आग को प्रभावी तरीके से बुझाया जा सकता है।

बेउरिया ने बताया कि इन तीन नए वाहनों की तैनाती के बाद कोलकाता हवाईअड्डे पर अब कुल आठ अग्निशमन वाहन हो गए हैं। एएआई के अनुसार, ये नई 6×6 कॉन्फ़िगरेशन वाले हाई-परफॉर्मेंस ट्रक हैं, जो तेज प्रतिक्रिया और प्रभावी अग्निशमन के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 6×6 कॉन्फ़िगरेशन का मतलब है कि ये वाहन तीन एक्सल वाले हैं, जिनके सभी पहिए संचालित होते हैं, जिससे ये किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories