बीकानेर में कार पर पलटा ट्रक, परिवार के छह सदस्यों की मौत

बीकानेर, 20 मार्च (हि.स.)। राजस्थान के देशनोक में बुधवार देररात एक तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया। कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार भाई शामिल हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक पीड़ित ट्रक के नीचे ही दबे रहे।पुलिस के अनुसार करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर यह हादसा हुआ। नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा ट्रक असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया। कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई। इस कार में छह लोग थे। हादसे के आधे घंटे बाद तक सभी लोग ट्रक के नीचे दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से चार घायलों को देशनोक सीएचसी में और दाे को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार सवार देशनोक में एक समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे में नोखा के रहने वाले अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद्र (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई व श्याम सुंदर (60) व द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूलचंद व पप्पूराम सगे भाई थे। वहीं, श्याम सुंदर व द्वारका प्रसाद भी सगे भाई थे। एक्सीडेंट के कारण ओवरब्रिज पर देररात तक जाम लगा रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories