Thu, Feb 26, 2026
15 C
Gurgaon

नेपाल में सर्वेक्षण, संविधान की प्रस्तावना में ‘हिन्दू राष्ट्र’ रखने का सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस को सुझाव

काठमांडू, 20 मार्च (हि.स.)। नेपाल में मची राजनीतिक उथलपुथल के बीच देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस को संविधान की प्रस्तावना में हिन्दू राष्ट्र रखने का सुझाव दिया गया है। नेपाली कांग्रेस से आबद्ध पेशागत, बौद्धिक और वकीलों के संगठनों ने देशभर में सर्वेक्षण कर पार्टी नेतृत्व को यह सुझाव दिया है। कहा गया है कि इस समय रजवाड़ों की सक्रियता को रोकना है तो देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा। पार्टी के बौद्धिक संगठन की प्रभारी डॉ. डीला संग्रौला ने एक समारोह में पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा को इस सर्वेक्षण का परिणाम सुझाव सहित सौंपा।

इस सर्वेक्षण में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के समर्थकों तथा वोटरों के बीच जाकर किया गया है। इसमें अधिकांश लोगों ने नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर पार्टी को इस मुहिम का नेतृत्व करने का सुझाव दिया गया है। नेपाल के संविधान से धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटा कर हिन्दू राष्ट्र लिखने की बात पर पूरे देश भर में एकमत होने की बात डॉ. डीला संग्रौला ने बताई।

उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश का मूड है कि हिन्दू राष्ट्र वाले अभियान का नेपाली कांग्रेस नेतृत्व करे। संग्रौला ने यह भी कहा कि राजतंत्र को लेकर जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से माहौल बनाया जा रहा है उसकी काट के लिए हिन्दू राष्ट्र के एजेंडा को ही आगे बढ़ाना एक मात्र विकल्प है। इस सर्वेक्षण में लोगों ने माना है कि देश में लोकतंत्र और गणतंत्र की रक्षा के लिए और देश में फिर से निरंकुश राजतंत्र को नही आने देने के लिए भी हिन्दू राष्ट्र का एजेंडा एकमात्र विकल्प है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories