Fri, Feb 27, 2026
20 C
Gurgaon

जींद : दातासिंह वाला बॉर्डर पर बेरिकेडिंग हटाने का कार्य शुरू

जींद, 20 मार्च (हि.स.)। चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर बैठक में गए किसान नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर किसानों ने रोष जताया है। वहीं गुरूवार को दाता सिंह वाला बॉर्डर पर बैरिकेटिंग हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जेसीबी व हाइड्रोलिक मशीनों से बैरिकेटिंग को हटाया जा रहा है। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सुरक्षा के तौर पर पैरामिलिट्री के अलावा 600 के लगभग पुलिसकर्मी तैनात खनौरी बॉर्डर पर तैनात हैं। 300 के लगभग किसानों को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। ट्रालियों तथा नरवाना-पटियाला मार्ग पर बनाए गए पक्के मोर्चा को हटाने का कार्य लगातार जारी है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर बैठक में गए किसान नेताओं को बुधवार रात पुलिस हिरासत में लिया है। इसके बाद जिला पुलिस ने दातासिंह वाला बार्डर पर विरोध होने के डर से पुलिस बल तैनात किया था। खनौरी बॉर्डर पर जींद की तरफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की छह कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। जिनकी निगरानी डीएसपी कर रहे हैं। वहीं बार्डर व आसपास के नाकों पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में खनौरी बार्डर और शंभू बार्डर पर चल रहे आंदोलन पर पंजाब पुलिस द्वारा कारवाई करके उखाडऩे की घोर निंदा की है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वार्तालाप के नाम से बुला कर वरिष्ठ किसान नेताओं की गिरफ्तारी करवाना तानाशाहीपूर्ण कारवाई है। जिसका व्यापक स्तर पर विरोध होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories