Fri, Feb 27, 2026
20 C
Gurgaon

सोनीपत के गोहाना में लकड़ी के आरे में लगी भीषण आग

सोनीपत, 20 मार्च (हि.स.)। सोनीपत जिले के गोहाना में बरोदा रोड पर स्थित भूषण लकड़ी

के आरे में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट

से शुरू हुई, जो लकड़ी के बुरादे में चिंगारी सुलगने के कारण तेजी से फैल गई। सुबह

लगी इस आग ने पूरे आरे को अपनी चपेट में ले लिया और पास के एक बैंक्वेट हॉल तक पहुंच

गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आरे में रखी

लाखों की लकड़ी जलकर राख हो गई, जबकि बैंक्वेट हॉल में एसी और अन्य सामान भी नष्ट हो

गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

और आग पर काबू पाने में जुट गईं। तंग गलियों के कारण दमकल कर्मियों को गाड़ियां

ले जाने में खासी परेशानी हुई। पानी की कमी ने भी चुनौती बढ़ाई। स्थानीय लोग भी आग

बुझाने में मदद कर रहे हैं। गोहाना नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी के पति राजू विरमानी

ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि लकड़ी के आरे में आग तेजी

से फैलने की आशंका रहती है, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। भूषण का यह आरा बरोदा रोड पर

कई साल पुराना था, जिसे उनकी दूसरी पीढ़ी संभाल रही थी। हाल के वर्षों में कारोबार

में गिरावट के बावजूद, इस आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही

कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories