Mon, Mar 2, 2026
17 C
Gurgaon

विश्व गौरैया दिवस : गौरैया के संरक्षण के लिए गंगा तट पर जागरूकता अभियान

—विलुप्त हो गई गौरैया की घर वापसी के लिए जन भागीदारी जरूरी का संदेश

वाराणसी, 20 मार्च (हि.स.)। विश्व गौरैया दिवस पर गुरुवार को ओ री गौरैया … घर-अंगना आ जा रे … की कामना कर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा द्वार पर नमामि गंगे के सदस्यों के साथ इटली से आए विदेशी पर्यटकों ने पक्षी प्रेम दिखा चूं-चूं करने वाली गौरैया के सरंक्षण के लिए लोगों से अपील की। आधुनिकता की दौड़ एवं मोबाइल टॉवरों के रेडिएशन से विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण के लिए हाथ से लिखी तख्तियां भी लहराई गईं।

पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए घर आंगन से विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई। इस दौरान नमामि गंगे के काशी क्षेत्र संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि आधुनिकता की दौड़, पक्के घर और घरों की छत पर सुरक्षा के लगवाए जाने वाले जाल, मोबाइल टॉवरों के रेडियशन, फलों एवं सब्जियों, अनाज में प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक से पर्यावरण संतुलन में बड़ी भूमिका का निर्वहन करने वाली गौरैया को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई हैं। सभी को चाहिए कि छत पर दाना-पानी रखें, घरों में लॉन एवं बगीचा में लगे पेड़-पौधों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न करें। रसोई में बचे खाद्य, भोजन आदि को फेंकने की जगह खुली जगह पर बिखेर दें। घर की छतों पर अनाज के दाने बिखेरने की परंपरा हम भूल चुके हैं, उसे फिर से अपनाने की जरूरत है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories