रंगदारी की मांग पूरी न होने पर की थी भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

झांसी, 20 मार्च (हि.स.)। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले फरार चल रहे आरोपिताें में से तीन को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपिताें ने दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजे खां खिड़की मोहल्ला में 16 मार्च 2025 को दिन दहाड़े दर्जन भर दबंगों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए भाजपा नेता के घर पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। नकाबपोश बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग करते हुए पथराव भी किया था। इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेकर कई टीम गठित कर आरोपिताें को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार की शाम उक्त घटना को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। तीनों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक पकड़े गए युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट के बाहर देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी अभिषेक कुशवाह, पंकज अहिरवार तथा प्रेमनगर के हसारी निवासी संदीप उर्फ सनी अहिरवार बताए गए हैं। बताया गया है कि आरोपितों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories