बलरामपुर: बेमौसम हो रही बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान, फिर से होने लगा ठंड का एहसास

0
351
oplus_0

बलरामपुर, 21 मार्च (हि.स.)। जिले में कल गुरुवार से रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पारा गिरने से लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। आज शुक्रवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ही बादल छाएं है। जिसके कारण तपती गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल के मुकाबले आज 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण अब लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here