मुख्यमंत्री ने अयाेध्या में संताें से मुलाकात कर राम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा लिया

0
258

अयोध्या, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयाेध्या पहुंचे। उन्होंने संतों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से मिले। इसके बाद अन्य संतों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के संतों से भी मुलाकात की। अपने दाैरे पर अयाेध्या आए मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्हाेंने यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने मुख्यमंत्री को कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियाें काे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राकेश सचान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here