Sat, Mar 14, 2026
31 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने पंडरीपानी से नक्‍सल‍ियों का छिपाया आठ लाख रुपये और ह‍थ‍ियार क‍िया बरामद

गरियाबंद, 21 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने की द‍िशा में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा बरामद क‍िया है। अब सुरक्षाबल जंगलों में छिपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा क‍र रहे हैं। पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरीपानी से नक्सलियों के जमीन में छिपाया गया आठ लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है। पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुट गई है।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने शुक्रवार काे पत्रकाराें से बातचीत में बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरीपानी के पहाड़ी इलाके में नक्‍सल‍ियों के धमतरी, गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा उगाही की रकम छिपा कर रखी गयी थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालिया ,सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। सुरक्षाबलों की टीम 20 मार्च सुबह को बतायी गई जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई, जिसमें एक सफेद बोरी मिली। टीम ने सावधानी के साथ इसकी जांच की तो, उसके अंदर से टिफिन के डिब्बे में आठ लाख रुपये नकद और 13 जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य समाग्री बरामद हुई।

उल्‍लेखनीय है क‍ि जनवरी 2025 के शुरुआत से ही गरियाबंद पुलिस को नक्सली मोर्चे में सफलता मिल रही है। इस इलाके में जनवरी माह में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सेंटर कमेटी सदस्य चलपति समेत 16 नक्सली मार गिराए गए थे। फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया। इसके बाद मार्च माह में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। अब पुलिस गाड़े हुए धन तक पहुंच गई है। गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में सफल हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories