Thu, Mar 12, 2026
32 C
Gurgaon

लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू

लंदन, 22 मार्च (हि.स.)। इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को उड़ाने रोक देने से लगभग 200,000 यात्री प्रभावित हुए। आने वाले विमानों को यूरोप के अन्य एयरपोर्ट पर भेजा गया, क्योंकि गुरुवार शाम को पश्चिमी लंदन के हेस में नॉर्थ हाइड प्लांट में आग लग गई थी।

हीथ्रो एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी थॉमस वोल्डबाय ने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। ब्रिटिश एयरवेज ने घोषणा की कि शुक्रवार शाम हीथ्रो एयरपोर्ट से आठ लंबी दूरी की उड़ानों को जाने की अनुमति दी गई। इन उड़ानों के यात्रियों को सूचित किया गया है। साथ ही उड़ानों पर प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटा दिए गए हैं। मगर, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए अपनी एयरलाइनों से संपर्क करें।

वोल्डबाय ने कहा कि आग लगने से एक बैकअप ट्रांसफॉर्मर ने काम करना बंद कर दिया था। सुरक्षा मानकों के मद्देनजर संपूर्ण सिस्टम को बंद करना पड़ा। ब्रिटिश एयरवेज, एयर कनाडा और यूनाइटेड एयरलाइंस ने घोषणा की कि निर्धारित उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा है। वोल्डबाय ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक बैकअप सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं, लेकिन वे पूरे एयरपोर्ट के सिस्टम के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories