Tue, Mar 10, 2026
31 C
Gurgaon

युवती की आत्महत्या के बाद परिजनों ने शव को नहर में फेंका, पांच गिरफ्तार

कानपुर देहात, 22 मार्च (हि.स.)। शिवली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रहने वाले एक परिवार ने अपनी ही बेटी के शव को बोरे में भर कर नहर में फेंक दिया। युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपितों में युवती के पिता मनोज, मां सोमवती, बड़ी बहन शिवानी, ताऊ कन्हैया लाल और कार चालक कानपुर के बिठूर निवासी प्रशांत उर्फ छोटू शामिल हैं। इन लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उनकी बेटी प्रियांशी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन वो लोग इसके खिलाफ थे। परिवार का दबाव बढ़ने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। समाज में इज्जत खराब न हो, इसलिए परिवार ने युवती के शव को बोरे में भरकर रामगंगा नहर में फेंक दिया।

नहर में फेंका गया शव सचेंडी थाना क्षेत्र के गांव धर्ममंगदपुर में 16 मार्च काे मिला। इस पर खुद काे बचाने के लिए परिजनों ने अगले दिन 17 मार्च को शिवली थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने शव की पहचान के बाद जब जांच कर कई जानकारियां जुटाई ताे पूरे प्रकरण से पर्दा उठा। परिवारीजनाें ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि बेटी के आत्महत्या कर लेने के बाद शव को उन लोगों ने ठिकाने लगाया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories