Thu, Feb 5, 2026
22 C
Gurgaon

सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान में हथियार और विस्फोटक बरामद

इंफाल, 30 दिसंबर (हि.स.)। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमावर्ती व संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाए। इन अभियानों में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

चुराचांदपुर जिले के मुआल्लाम गांव में तलाशी के दौरान एक इंसास एक्सकैलिबर राइफल और एक मैगजीन, एक 9 मिमी पिस्तौल (देशी निर्मित) और एक मैगजीन, एक सिंगल बैरल राइफल और मैगजीन तथा तीन इंसास बॉल राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया।

वहीं, अन्य अभियानों में तेंग्नौपाल जिले के साइवोम गांव में तलाशी के दौरान दो .303 राइफल और दो मैगजीन, एक 12 बोर सिंगल बैरल गन (देशी निर्मित), एक पोम्पी गन (देशी निर्मित), सात आईईडी (बड़े और मध्यम आकार के), पांच हैंड ग्रेनेड, 40 डेटोनेटर, 60 लाइव राउंड, तीन माइन डेटोनेटर तथा एक मोटोरोला रेडियो सेट और पांच चार्जर बरामद किया गया।

इनके अलावा, इंफाल ईस्ट जिले के थमनापोकपी, सनसाबी, उयोख चिंग और अन्य इलाकों में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने 28 दिसंबर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

इन इलाकों से सभी सशस्त्र उपद्रवियों को खदेड़ा गया। चार अवैध बंकर नष्ट किए गए और तीन पर सुरक्षा बलों ने कब्जा किया।

उयोख चिंग के प्रभावशाली इलाकों में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बलों ने इन क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की लोगों से अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories