Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

लोहरदगा जिला में ओलावृष्टि से हुआ किसानों को भारी नुकसान

लोहरदगा, 23 मार्च (हि.स.)। लोहरदगा जिला में शनिवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जिले के सदर प्रखंड, किस्को,सेन्हा और भंडरा प्रखंड सहित जिले भर में आंधी तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की कमर टूट गई है। कई किसानों को ओलावृष्टि के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ओलावृष्टि इतनी भयानक रही की रविवार सुबह तक खेतों में बर्फ जमी रही। जिले में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। साथ ही अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार से मुआवजा की मांग की है। जिले में गेहूं, सरसों, चना,टमाटर, प्याज, आलू, गोभी,मटर सहित अन्य फसल भी ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गए है। यहां के किसानों के समक्ष अब आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई किसान ऋण लेकर खेती कर रहे थे। लेकिन बारिश के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसानों ने बताया कि ऐसी उम्मीद उन्हें नहीं थी। किसानों ने जिला प्रशासन से बेमौसम हुए बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है।

लोहरदगा के उपायुक्त डा.वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने स्वयं गांवों का भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। प्रखंडों से भी क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories