Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

बंद रेलवे फाटक पार कर रहे फुटबाल खिलाड़ियाें की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

चंदौली,23 मार्च (हि.स.)। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित ताराजीवनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की ट्रेन की चपेट में आकर

मौत हो गई। दोनों बाइक से बंद रेलवे फाटक को पार कर रहे थे। पुलिस और आरपीएफ की टीमाें ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहाबगंज अरारी गांव निवासी प्रमोद पासवान (22) और जीवनपुर गांव का आकाश यादव (22) दोनों दाेस्त अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे। आज सुबह दोनों अपनी टीम के साथ फुटबॉल मैच खेलने के लिए बाइक से जा रहे थे। कान में ईयरफोन लगाकर जब वे ताराजीवनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे, तो उसका बैरियर बंद था।दोनों युवक जल्दबाजी में रेलवे का बंद फाटक से बाइक निकालने लगे। इस बीच अचानक आई मेमो ट्रेन की चपेट में दाेनाें आ गए और बाइक समेत ट्रेन के इंजन से फंस कर 500 मीटर दूर तक घिसटते हुए चले गए और माैत हाे गई। हादसे की जानकारी पर रेल कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को इंजन से बाहर निकालते हुए ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं मृतक खिलाड़ियों की पहचान करते हुए परिजनाें काे जानकारी दी।

अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बंद क्रासिंग पार करते समय दो युवकाें की चपेट में आने से माैत हाे गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories