Sun, Mar 22, 2026
20 C
Gurgaon

असम विस में हंगामे का सीसीटीवी फुटेज जारी करने की कांग्रेस की मांग

गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया ने असम विधानसभा में 21 मार्च को हुए कथित हंगामे का बिना कटौती किया गया सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधायी कार्यवाही में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

सैकिया ने कहा कि सदन में विपक्षी विधायकों के खिलाफ आक्रामकता दिखाई गई, जिसमें विधायक रूपज्योति कुर्मी की कथित भूमिका थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में कई सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस हंगामे का स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अक्सर विपक्षी नेताओं के बयान और बहस ठीक से रिकॉर्ड नहीं होते।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि विधानसभा की सभी कार्यवाही पूरी तरह से रिकॉर्ड की जाए और बिना किसी संपादन के सार्वजनिक की जाए। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि कुर्मी ने विपक्षी विधायकों को पहले से भी ज्यादा तीव्र विरोध झेलने की चेतावनी दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, सैकिया ने विधानसभा अध्यक्ष से निष्पक्ष रिकॉर्डिंग और सदन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories