Sat, Mar 21, 2026
17 C
Gurgaon

कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिलांग, 25 मार्च (हि.स.)। मेघालय भाजपा ने असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे असभ्य, अलोकतांत्रिक और अक्षम्य करार दिया है। पार्टी ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई की मांग की है और ऐसे जघन्य कृत्य को रोकने के लिए कठोर दंड देने की आवश्यकता बताई है।

मेघालय भाजपा अध्यक्ष रिकमैन जी मोमिन ने इस घटना की निंदा करते हुए आज कहा, “नुमल मोमिन असम विधानसभा में एकमात्र गारो प्रतिनिधि और ईसाई सदस्य हैं। उन पर किया गया यह निंदनीय हमला पूरे राज्य की भावनाओं को आहत करता है। वे न केवल असम और मेघालय बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व में सम्मानित व्यक्तित्व हैं। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति के खिलाफ हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, “जो कांग्रेस आदिवासियों के लिए चिंता जताने के दावे करती है, वह अपने ही पार्टी सदस्य द्वारा किए गए इस आपराधिक कृत्य पर चुप क्यों है? कांग्रेस की यह चुप्पी उसके आदिवासी विरोधी और पहाड़ी इलाकों के प्रति गहरे भेदभाव को दर्शाती है। मैं राज्य के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे इस घटना को याद रखें और आगामी चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब दें।”

भाजपा ने असम पुलिस से अपील की है कि वे नुरुल हुदा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और डॉ. नुमल मोमिन को न्याय दिलाएं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories