शिमला में खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

शिमला, 26 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा मंगलवार देररात बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर-मैहली बाइपास पर शील गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार (एचपी 07 डी 1154) अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चालक जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्म नेगी निवासी संजौली, रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, उनकी बेटी प्रगति (14) और मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी नवबहार, शिमला के रूप में हुई है। इनमें रूपा सूर्यवंशी और उनकी बेटी प्रगति एक ही परिवार से थे, जबकि मुकुल पड़ोसी था।

कार शोघी से मैहली की ओर जा रही थी। जब कार शील गांव के पास पहुंची तभी चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वह गहरी खाई में जा समाई। स्थानीय लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में जा गिरी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कार में तकनीकी खराबी तो नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार जहां हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं हैं। अगर बैरियर होते तो शायद यह हादसा टल सकता था। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों शवों को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बालूगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories