Wed, Mar 4, 2026
17 C
Gurgaon

हरियाणा के सिरसा में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के तीन पुलिस कर्मियों की मौत

सिरसा, 26 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के सिरसा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। मरने वाले पुलिसकर्मी गुजरात के हैं, जबकि घायल पुलिस अधिकारी पंजाब से है।

जानकारी के अनुसार सिरसा के गांव सकताखेड़ा के निकट भारत माला रोड पर गुजरात की अहमदाबाद पुलिस की गाड़ी की एक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में अहमदाबाद पुलिस के तीन कर्मियों की मौत हो गई, जबकि पंजाब पुलिस के एएसआई जेपी सोलंकी घायल हो गए। घायल एएसआई को डबवाली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात की पुलिस पंजाब में किसी मामले की जांच के लिए आई थी। गुजरात की पुलिस टीम ने पंजाब के रामा मंडी थाना से एएसआई जेपी सोलंकी को जांच के लिए अपने साथ में लिया। सिरसा जिला के गांव सकताखेड़ा के निकट भारत माला रोड पर अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन पुलिस कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories