Wed, Feb 25, 2026
19 C
Gurgaon

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट,वीडियो वायरल

पुलिस बोली,दो दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर हुआ झगड़ा

झांसी, 27 मार्च (हि.स.)। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक साड़ी की दुकान में कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि मारपीट करने वाले दुकान में काम करने वाली महिला को भी नहीं बख्शा।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शंकर दूध वाली गली में शैलजा साड़ी की दुकान का है। जहां बुधवार को दिनदहाड़े दबंगों का कहर टूटा। एक दर्जन से ज्यादा बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार व महिला कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बर्बर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दबंग महिलाओं को घसीट रहे हैं, दुकानदार को पीटा जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस भयावह घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुंडों का गिरोह स्कॉर्पियो से आया, दुकान में घुसते ही लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने बचाने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया।

इनका है कहना

इस संबंध में सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मानिक चौक क्षेत्र में कपड़े की दो दुकानों के व्यापारियों के मध्य ग्राहक को बुलाने को लेकर आपस में वाद-विवाद व मारपीट का प्रकरण प्रकाश में आया है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण की जाँच कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories