छत्तीसगढ़ के युवाओं को कांग्रेस ने सट्टे की लत लगाई, अब सीबीआई जांच हो रही : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु कार्यक्रम से आज गुरुवार सुबह रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई छापामारी पर कहा क‍ि छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे की लत लगा दी गई थी। अब मामले में जांच सीबीआई कर रही है। भूपेश के पास दूसरा बोलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सीबीआई के द्वारा महादेव सट्टा एप पर यह जांच हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने भूपेश के बयान को लेकर कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है । इसमें चाहे कोई भी दोषी हो बख्शे नहीं जाएंगे। इसमें भाजपा और कांग्रेस के करीबी होने का कोई सवाल नहीं है। जो भी लिंक पूरे प्रकरण से जुड़ा होगा, उन सभी के ऊपर कार्रवाई होगी।

बैंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम बहुत अच्छे से संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति की निवेशकों को जानकारी दी गई। इससे उद्यमी और निवेशक काफी आकर्षित हुए हैं। 3700 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव सौंपा गया है। कुछ कंपनियों से एमओयू हुआ है। इंजीनियरिंग और आईटी के क्षेत्र में यहां पर उद्योग लगेंगे। उद्योगपति काफी रुच‍ि ले रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई उद्योग नीति लॉन्च करने के बाद करीब चार लाख 40 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। यह हमारी नई उद्योग नीति का ही असर है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories