पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 11 आतंकी मारे गए

इस्लामाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटे में 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, केपी के तीन जिलों मीर अली, मीरान शाह और डीआई खान में सुरक्षा बलों का चार जगहों पर सीधा सामना हुआ। सुरक्षा बलों ने बिना कोई नुकसान के आतंकियों को मार गिराया।

जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, आईएसपीआर ने जारी बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना पर आधारित अभियान में पांच आतंकवादियों को गोलियों से भून दिया। इसी क्षेत्र दूसरी जगह मुठभेड़ में तीन और दहशतगर्द मारे गए।

मीरान शाह क्षेत्र में दो और डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके में एक आतंकवादी का काम तमाम कर दिया गया। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, पिछले हफ्ते उत्तरी वजीरिस्तान जिले के गुलाम खान कल्ले इलाके में अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया था। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद 2021 से पाकिस्तान आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा हमले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हो रहे हैं। जनवरी 2025 से आतंकी हमलों में तेजी आई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories